Stock Market: सेंसेक्स 299 अंक चढ़कर 74828 पर बंद, निफ्टी 23400 के पार

0
9

नई दिल्ली। Stock Market Closed: भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को कमजोर शुरुआत और उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत वापसी की। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 300 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि Nifty ने 23,400 का स्तर फिर हासिल कर लिया। बाजार की तेजी में मेटल, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों की अहम भूमिका रही। वहीं आईटी और मीडिया सेक्टर दबाव में रहे।

30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 0.40 फीसदी उछलकर 74,828.25 पर बंद हुआ। इस दौरान इसमें 299.17 अंकों की तेजी दिखी। वहीं, 50 शेयरों वाला निफ्टी 0.50 फीसदी यानी कि 117.80 अंक बढ़कर हरे निशान में 23,446.80 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टाटा स्टील में सबसे अधिक 3.28 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।