बाजार में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 3934 और निफ्टी 1110 अंक फिसलकर बंद

0
1002

मुंबई। कोरोनावायरस फैलने का असर आज शेयर बाजार पर साफ दिखा। तेज गिरावट के साथ खुले बाजार में शुरुआती आधे घंटे के अंदर ही लोअर सर्किट लगाना पड़ा। हालांकि, 45 मिनट बाद बाजार में ट्रेडिंग फिर से शुरू हुई तो गिरावट और बढ़ गई। सेंसेक्स 3934.72 अंक गिरकर 25,981.24 पर और निफ्टी 1,110.85 पॉइंट नीचे 7,634.60 पर बंद हुआ। बाजार में 13 मार्च के बाद दूसरी बार लोअर सर्किट लगने की वजह से ट्रेडिंग 45 मिनट रुकी, लेकिन सोमवार को रिकवरी नहीं हो पाई।

बाजार में गिरावट की 3 वजह 
1.
कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने की वजह से देश के कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉकडाउन कर दिया गया है।
2. विदेशी निवेशक भारतीय बाजार से लगातार पैसा निकाल रहे हैं। करीब दो हफ्ते में वे 50,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।
3. कोरोनावायरस का संक्रमण फैलने के डर से दुनियाभर के बाजारों में गिरावट आ रही है। हॉन्गकॉन्ग के बाजार में 5% गिरावट देखी गई।

10 दिन में दूसरी बार सेंसेक्स में लोअर सर्किट लगा 

  • सबसे पहला मौका 21 दिसंबर 1990 में आया था, जब सेंसेक्स में 16.19% की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद शेयर बाजार 1034.96 के स्तर पर पहुंच गया था।
  • सेंसेक्स में दूसरी सबसे बड़ी गिरावट 28 अप्रैल 1992 में आई थी। तब सेंसेक्स में 12.77% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 3896.90 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • तीसरा मौका था 17 मई 2004 में आया, जब शेयर बाजार में 11.14% की गिरावट दर्ज की गई। तब शेयर बाजार 4505.16 के स्तर पर जाकर बंद हुआ था।
  • 24 अक्टूबर 2008 को सेंसेक्स में 10.96% की गिरावट दर्ज की गई थी। उस दिन शेयर बाजार 8701.07 के स्तर पर बंद हुआ था।
  • 13 मार्च 20 को भी 10% की गिरावट के कारण सर्किट लगा था, लेकिन बाद के कारोबार में सेंसेक्स सुधार आ गया था। उस दिन सेंसेक्स 34,103.48 पॉइंट पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की 10 बड़ी गिरावट में से 6 इसी महीने

तारीखसेंसेक्स में गिरावट
23 मार्च 20203674
13 मार्च 20203389
12 मार्च 20203204
16 मार्च 20202919
9 मार्च 20202467
22 जनवरी 20082273
21 जनवरी 20082062
24 अगस्त 20151741
28 फरवरी 20201526
6 मार्च 20201460

सेंसेक्स में 10 दिन में दूसरी बार लोअर सर्किट लगा
सोमवार को शुरुआती एक घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 10% गिर गया। इस वजह से लोअर सर्किट लिमिट लागू हो गई और 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रुक गई। बाजार फिर से खुला तो भी गिरावट नहीं थमी। इससे पहले 13 मार्च को भी लोअर सर्किट लगा था, लेकिन बाजार फिर से खुला तो रिकवरी हो गई और बढ़त के साथ बंद हुआ था।