प्रियंका आज कंफर्म करेंगी सगाई, निक पेरेंट्स के साथ भारत पहुंचे

981

मुंबई।  प्रियंका चोपड़ा के ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस अपने पेरेंट्स के साथ इंडिया पहुंच चुके हैं। गुरूवार शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर पेरेंट्स के साथ स्पॉट किया गया। खबर है कि निक फैमिली के साथ यहां प्रियंका की पार्टी के लिए आए हैं। दरअसल प्री-वेडिंग रिचुअल्स को पूरा करने के लिए प्रियंका अपनी फैमिली से निक की फैमिली को मिलवाना चाहती हैं। इसी सिलसिले में निक की पूरी फैमिली इंडिया आई है।

कयास लगाए जा रहे हैं कि मीटिंग के बाद जल्द प्रियंका सगाई की पार्टी देंगी। प्रियंका और निक की फैमिली की आपस में ये पहली मीटिंग होगी। जैसे-जैसे वक्त बीत रहा है, प्रियंका चोपड़ा और निक जॉनस की सगाई की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो शनिवार को प्रियंका चोपड़ा निक जॉनस के साथ अपनी सगाई कंफर्म करेंगी। इसके अलावा उनके घर में रोका की रस्म भी पूरी की जाएगी। निक और उनके पैरंट्स पहले ही मुंबई पहुंच चुके हैं।

खबर है कि एंगेजमेंट के लिए प्रियंका के करीबी दोस्तों को निमंत्रण भेजा जा चुका है। इस फंक्शन में बॉलिवुड के कई दिग्गज सितारों के पहुंचने की उम्मीद है। फैन्स इस मौके पर प्रियंका और निक के आउटफिट को लेकर भी काफी उत्साहित हैं और इस खास मौके का इंतजार कर रहे हैं। इन्हीं खबरों के साथ अब निक और उनके परिवार वालों के भारत पहुंचने का विडियो भी वायरल हो रहा है। देखिए, कैसे निक के भारत आते ही उन्हें कैमरों से घेर लिया गया:

देसी गर्ल के फैन्स की नजरें इस फंक्शन पर टिकी हुई हैं। इससे पहले विदेशी मीडिया के हवाले से प्रियंका और निक की सगाई की खबरें आ चुकी हैं। प्रियंका के हाथों में अंगूठी भी नजर आई थी जिसे वह मीडिया की नजरों से छिपाती नजर आई थीं। बता दें कि प्रियंका सलमान खान स्टारर ‘भारत’ में लीड ऐक्ट्रेस थीं लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी। चर्चा है कि अपनी शादी के लिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ी है।