दिल्ली में आयोजित कैट वुमन विंग के राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में हुई घोषणा
कोटा/ नई दिल्ली। कैट (CAIT) वुमेन विंग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य राष्ट्रीय महिला सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में संपन्न हुआ। यह आयोजन देशभर से आई महिलाओं की सशक्त भागीदारी, नेतृत्व क्षमता एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जो अत्यंत प्रेरणादायक एवं प्रभावशाली रहा।
इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान, बाड़मेर की प्रख्यात उद्यमी रुमा देवी ने अपनी प्रेरणादायक उपस्थिति दर्ज कराई।
कोटा कैट की सचिव भाविका प्रीत ने बताया की सम्मेलन के दौरान एक महत्वपूर्ण घोषणा में राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता पाटिल ने कोटा की अध्यक्ष नीलम विजयवर्गीय को नेशनल कन्वेनर एग्जीबिशन एंड ट्रेड फेयर कमेटी नियुक्त किया है।
यह जिम्मेदारी उनके उत्कृष्ट कार्य, सक्रिय नेतृत्व एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान की गई। इस अवसर पर नीलम विजयवर्गीय ने इस सम्मानजनक जिम्मेदारी के लिए कैट (CAIT) संगठन के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में महिला सशक्तिकरण, व्यापार, उद्यमिता एवं नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। देश के विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा एवं प्रभावी नेटवर्किंग का वातावरण निर्मित हुआ।
यह आयोजन न केवल महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना, बल्कि एक सशक्त, संगठित एवं आत्मनिर्भर नारी शक्ति के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
इस सम्मेलन में वुमेन विंग की सेक्रेटरी भाविका प्रीत रामानी, रक्षा नरूका, कृतिका विजय, बबिता कशिश हिरानी एवं स्वाति गुप्ता ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कोटा का प्रतिनिधित्व किया।


