कोटा। नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी रेलवे स्टेशन पर चार ट्रेनों को 8 से 23 अक्टूबरतक 16 दिनों के लिए अस्थायी ठहराव दिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि ट्रेनों की प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान तिथियां एवं इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी स्टेशन पर आगमन-प्रस्थान समय इस प्रकार है-
- 12955 मुम्बई सेन्ट्रल–जयपुर एक्सप्रेस: 7 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सुबह 08:39 बजे आएगी एवं 08:40 बजे रवाना होगी।
- 12956 जयपुर–मुम्बई सेन्ट्रल एक्सप्रेस: 8 से 23 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर 16:27 बजे आएगी एवं 16:28 बजे रवाना होगी।
- 19037 बांद्रा टर्मिनस–बरौनी अवध एक्सप्रेस: 7 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर 13:35 बजे आएगी एवं 13:37 बजे रवाना होगी।
- 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस: 7 से 22 अक्टूबर तक प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर सुबह 11:08 बजे आएगी एवं 11:10 बजे रवाना होगी।
कोटा–सिरसा एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल के लोहारू–परवेजपुर रेलखंड में लेवल क्रॉसिंग संख्या 124 के स्थान पर रेलवे अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके चलते कोटा–सिरसा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है। गाड़ी संख्या 19807 कोटा–सिरसा एक्सप्रेस 13 अक्टूबर को कोटा से प्रस्थान कर अपने निर्धारित सीकर–लोहारू–सादुलपुर मार्ग के स्थान पर सीकर–चूरू–सादुलपुर होकर संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन को लक्ष्मणगढ़ सीकर, फतेहपुर शेखावाटी, रामगढ़ शेखावाटी एवं चूरू स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।

