तीन दिन में सोना ₹6400 उछला; चांदी ₹14 हजार महंगी, जानिए आज के भाव

0
7

नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से लॉन्ग टर्म यील्ड को कंट्रोल में रखने की कोशिशों से सोने और चांदी को सपोर्ट मिला। अमेरिकी डॉलर में साप्ताहिक गिरावट देखी जा रही है। इससे दूसरी करेंसी रखने वालों के लिए डॉलर में कीमत वाली कमोडिटीज सस्ती हो गई हैं।

एमसीएक्स पर सितंबर 2026 डिलीवरी के लिए सिल्वर फ्यूचर्स ₹2,986 बढ़कर ₹2,46,229 प्रति किलो तक पहुंच गया। पिछले सत्र में यह 2,43,243 पर बंद हुआ था। इसी तरह अक्टूबर 2026 डिलीवरी के लिए गोल्ड फ्यूचर्स ₹1,205 बढ़कर ₹1,60,630 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। पिछले तीन सेशन में चांदी की कीमत में ₹14,000 का उछाल आया है जबकि सोने की कीमत में लगभग ₹6,500/10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच सर्राफा मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 1,210 रुपये की तेजी के साथ 1,60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना भी 1,100 रुपये ऊपर 1,47,100 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 18 कैरेट वाला सोना 900 रुपये ऊपर 1,20,360 रुपये पर है। चांदी भी 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।

सोने और चांदी की इंटरनेशनल कीमतें
स्पॉट गोल्ड की कीमत पिछले सेशन में जून की शुरुआत के बाद से अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद $4,514.23 प्रति औंस पर स्थिर रही। इस हफ्ते इस मेटल की कीमत में 3.2% की बढ़ोतरी हुई। वहीं यूएस गोल्ड फ्यूचर्स $4,571.20 पर स्थिर रहे। इसी तरह स्पॉट सिल्वर की कीमत भी फ्लैट $68.03 प्रति औंस पर रही।