गोरी मेम बनीं मां, अनीता भाभी के घर आया नया मेहमान

1747

मुंबई। प्रसिद्ध टीवी सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ फेम अनीता भाभी उर्फ सौम्या टंडन के घर खुशियां आई हैं। सौम्या ने प्रेग्नेंसी के कारण कई दिनों से छुट्टियां ली थी। वह शो पर भी नजर नहीं आ रही थी। खबर है कि सौम्या ने बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।

भाबी जी घर पर हैं सीरियल में अहम किरदार अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली सौम्या को लेकर खबर है कि सौम्या ने शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया है और उनका पूरा परिवार इस बात से बेहद खुश है। सौम्या ने ट्विटर पर हाल ही में अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की है जिसमें वह प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ नजर आ रही हैं।

वह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर किस कदर खुश और उत्साहित हैं वह उनके हाल की तस्वीरों में देखा जा सकता है। जाहिर है कि यह उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है। बता दें कि सौम्या ने बैंकर देवेंद्र सिंह से शादी की है। उन्होंने लंबे समी तक शादी की खबर मीडिया में नहीं आने दी थी। लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान उन्होंने खुल कर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की।

हमने आपको कुछ महीनों पहले बताया था कि, छोटे परदे के हिट शो भाबी जी घर पर हैं की अनीता भाभी यानि सौम्या टंडन ने लोगों को खुशखबरी दी थी कि वो मां बनने वाली हैं और तब से लोग इस बात की चर्चा कर रहे थे कि कहीं वो शो छोड़ कर तो नहीं जाएंगी या उनकी जगह कोई दूसरा अनीता भाभी बनेगा।

उस समय शो की निर्माता बिनैफर कोहली ने कहा था कि सौम्या का शो छोड़ कर जाने या उनकी जगह कोई नया चेहरा आने का सवाल ही नहीं उठता। सौम्या काफी प्रोफेशनल हैं और छुट्टी पर जाने से पहले वो लगातार काम कर रही हैं। उनके एपिसोड बैंक किये जा रहे हैं।

वो अपने घर के पास ही शूट कर रही हैं और ज़्यादा काम कर रही हैं। अगर बच्चे के जन्म के बाद उन्हें ऐसा लगा कि वो घर और शूटिंग को एक साथ संभाल नहीं पाएंगी और वो आकर मुझसे इस बारे में कहेंगी तो जरूर उनकी बात को सम्मान दिया जाएगा।