कोलकाता–प्रतापनगर पूजा स्पेशल ट्रेन 13 अक्टूबर से 7-7 ट्रिप चेलगी

0
6

गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा एवं रामगंज मंडी स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पर्व के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए कोलकाता–प्रतापनगर–कोलकाता के मध्य पूजा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन कोटा मंडल के गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा एवं रामगंज मंडी स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 03109 कोलकाता–प्रतापनगर स्पेशल दिनांक 13, 20, 27 अक्टूबर तथा 3, 10, 17 एवं 24 नवम्बर कोलकाता स्टेशन से 08:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन गंगापुर सिटी 10:10 बजे, सवाई माधोपुर 11:00 बजे, कोटा 12:30 बजे एवं रामगंज मंडी 13:35 बजे पहुंचेगी तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 23:40 बजे प्रतापनगर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 03110 प्रतापनगर–कोलकाता स्पेशल दिनांक 15, 22, 29 अक्टूबर तथा 5, 12, 19 एवं 26 नवम्बर 2026 को प्रतापनगर स्टेशन से 16:15 बजे प्रस्थान कर रामगंज मंडी 23:55 बजे, अगले दिन कोटा 01:25 बजे, सवाई माधोपुर 03:18 बजे एवं गंगापुर सिटी 04:25 बजे पहुंचेगी तथा मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए 12:05 बजे कोलकाता पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, शेखपुरा, नवादा, तिलैया, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, गोविंदपुरी, टूंडला जंक्शन, ईदगाह जंक्शन, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, रतलाम, गोधरा एवं वडोदरा स्टेशनों पर रुकेगी।