कोलकाता के आलोक शॉ बने डांस दीवाने विनर, मिला 10 लाख का इनाम

1265

मुंबई। कोलकाता के 7 साल के आलोक शॉ ने टीवी के चर्चित रिऐलिटी शो डांस दिवाने में जीत हासिल की है। शनिवार को विनर बने आलोक शॉ को इस शो में डांस दीवाने की टाइटल के साथ एक ट्रोफी और 10 लाख रुपये का इनाम भी दिया गया है। मशहूर ऐक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इस शो को जज कर रही थीं। उन्हें शो के दौरान आलोक शॉ का प्रदर्शन खूब भाया था।

हेड स्पिन के मास्टर के तौर पर मशहूर 7 साल के इस करिश्माई बच्चे आलोक ने 4 साल की उम्र से डांस सीखना शुरू कर दिया था। माधुरी के अलावा इस शो के जूरी में शशांक खेतान और तुषार कालिया भी शामिल थे। इस शो को अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे।

इस शो में आलोक शॉ और उनके परिवार की परेशानी ने माधुरी समेत सारे लोगों के दिल को भिगो दिया था। दरअसल बाढ़ ने आलोक के घर को बर्बाद कर दिया था। इसके बाद डांस दीवाने की टीम ने कोलकाता में उनके लिए एक नया घर बनवाने का फैसला किया।