कोटा मंडी/ घटे भाव पर लिवाली निकलने से सोयाबीन, सरसों में तेजी, धनिया में उछाल

0
195

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को घटे भाव पर प्लांटों की लिवाली निकलने से सोयाबीन और सरसों 100 रुपये प्रति क्विंटल तेज बिकी। गेहूं के भाव में 25 रुपये का सुधार रहा। एनसीडेक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 150 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। सभी जिंसों की मिलाकर करीब 25000 बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 7000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल दडा 1975 से 2050 गेहूं एवरेज 2050 से 2125 बेस्ट टुकड़ी 2120 से 2200 मक्का लाल 2050 से 2350 मक्का सफेद 2100 से 2450जौ 2300से 2700 ज्वार 1400 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 3400 से 3651 धान पूसा 1(DP) 3600 से 3601 धान (1509 ) 3600से 3800 धान (1718) 4000से 4300 धान (1121) 3800से 4300 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 5500 से 6375 सोयाबीन बीज क्वालिटी 6300 से 6500 सरसों 5800 से 6550 अलसी 5800से 6000 रुपये प्रति क्विंटल।

मसूर 5000से 5700 , मूंगहरा 4500से 5950 चना देशी नया बेस्ट 4250से 4331 चना देशी मिडियम 4100से 4250 चना पेप्सी नया 4000 से 4301 चना मौसमी 4100 से 4200 चना कांटा नया 4100 से 4200 उड़द 2500से 6200 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया पुराना 8500 से 9700 ईगल 9000 से 10200 नया बादामी धनिया 10000 से 10300 नया ईगल 10300से 10700 नया रंगदार 10500 से 12500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन नया 300 से 3000 लहसुन बेस्ट 3000 से 4000 ग्वार 4800से 5000 मैथी 4000से 5150 कलौंजी 8000से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।