कोटा मंडल से गुजरने वाली अवध एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित

0
12

कोटा। रेल प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बेतिया–मझौलिया स्टेशनों के मध्य प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ी संख्या 19038 बरौनी–मुंबई बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी 3 जुलाई को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर–बापूधाम मोतिहारी–नरकटियागंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर–सीतामढ़ी–रक्सौल–सिकटा–नरकटियागंज होकर संचालित की जाएगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी एनटीईएस ऐप अथवा www.enquiry.indianrail.gov.in से प्राप्त कर लें।