ओशन थीम के रंगों में सजा माहेश्वरी नवोदिता मंडल का डांडिया उत्सव

0
5

कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में माहेश्वरी नवोदिता मंडल की ओर से नवरात्रि के अवसर पर दो दिवसीय डांडिया महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मां दुर्गा की आराधना के साथ शुरू हुए महोत्सव में पारंपरिक परिधानों, आकर्षक आभूषणों और डांडिया की थाप ने उत्सवी माहौल को जीवंत कर दिया।

माहेश्वरी नवोदिता मंडल की अध्यक्ष वैशाली माहेश्वरी एवं सचिव गौरांशी अटल ने बताया कि कार्यक्रम ओशन थीम पर आधारित था, जिसमें प्रतिभागियों ने थीम के अनुरूप सज्जा और मोतियों की ज्वेलरी के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला मुख्य अतिथि तथा महापौर अनुसुईया गोस्वामी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। बिरला ने नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल, सांस्कृतिक एकता और पारंपरिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं।

वहीं, अनुसुईया गोस्वामी ने कहा कि डांडिया जैसे सांस्कृतिक उत्सव महिलाओं और युवाओं को अपनी परंपराओं से जुड़ने तथा सामूहिक सहभागिता के माध्यम से उत्सव मनाने का अवसर देते हैं।

माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता मेहता एवं सचिव श्वेता माहेश्वरी ने बताया कि महोत्सव में समाज के सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा और निर्धारित थीम के अनुरूप आकर्षक आभूषणों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।

माहेश्वरी नवोदिता मंडल की अध्यक्ष वैशाली एवं सचिव गौरांशी ने बताया कि ओशन थीम के अनुरूप आयोजन की सज्जा और प्रतिभागियों की वेशभूषा ने कार्यक्रम को विशिष्ट स्वरूप दिया।महोत्सव की संरक्षिका स्वाति मंत्री एवं पूर्वा शारदा ने बताया कि महोत्सव में बच्चों के लिए किड्स, जूनियर और सीनियर वर्गों में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इसके साथ ही कपल राउंड में भी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभाओं और रचनात्मकता का प्रदर्शन देखने को मिला। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।