एलन करियर इंस्टीट्यूट के 38 वर्ष पूर्ण होने पर निदेशक राजेश माहेश्वरी का सम्मान

    0
    6

    कोटा। सुवि नेत्र चिकित्सालय एवं लेसिक लेजर सेंटर, तलवंडी, कोटा में शनिवार को एलन करियर इंस्टीट्यूट के गौरवमयी 38 वर्ष पूर्ण होने पर संस्थान के निदेशक राजेश माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया।

    सुवि नेत्र चिकित्सालय, कोटा के निदेशक डाॅ. सुरेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि एलन करियर इंस्टीट्यूट देश के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों को संस्कारित शिक्षा देकर ‘संस्कार से सफलता तक’ के अपने मूल मंत्र के साथ निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर रहा है। बीते 38 वर्षों में एलन ने न केवल कोटा, बल्कि पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित की है।

    कार्यक्रम में सुवि नेत्र चिकित्सालय की निदेशिका डाॅ. विदुषी शर्मा, नेत्र विशेषज्ञ डाॅ. सत्येन्द्र कुमार गुप्ता, रेटिना विशेषज्ञ डाॅ. निपुण बागरेचा तथा, महाराष्ट्र के डाॅ. राहुल पँवार, सूरत के डाॅ. योगेश मांगुकिया , आंध्र प्रदेश की डाॅ. सुवर्णा येलगुरी तथा एलन कोचिंग के डाॅ. संजय सोनी सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

    एलन के संस्थापक राजेश माहेश्वरी ने कहा कि सफलता केवल प्रतिभा से नहीं, बल्कि सही मार्गदर्शन, सतत अभ्यास और दृृढ़ इच्छाशक्ति से प्राप्त होती है। एलन जैसे संस्थान विद्यार्थियों को यह सिखाते हैं कि कठिनाइयाँ सफलता की राह में बाधा नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर होती हैं।