इलेक्ट्रिफाइड सिक्स-सिलेंडर इंजन से लैस BMW XM 50e कार का टीजर हुआ जारी

0
81

नई दिल्ली। BMW ने XM 50e का टीजर जारी किया गया है। इस कार का लुक काफी दमदार है, इसमें आपको कई शानदार फीचर्स भी मिलेगें। BMW XM 50e एक एंट्री-लेवल सुपर SUV है जिसमें इलेक्ट्रिफाइड सिक्स-सिलेंडर इंजन है।

पहले ये उम्मीद की जा रही थी कि, कार 563 hp की पीक पावर और 801 Nm के टार्क के साथ आ सकती है, लेकिन वास्तव में कार 469 hp की पीक पावर और 700 Nm का टार्क जनरेट करती है। आपको बता दें, कार में M760e के समान स्पेसिफिकेशन नहीं है।

इंजन: BMW XM 50e को 3.0-लीटर इनलाइन-सिक्स सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन से पावर मिलती है, जो एक इलेक्ट्रिक मोटर के साथ मिलकर 197 hp पीक पावर जनरेट करती है। यह पावरट्रेन M760e के समान ही आता है, लेकिन पावर और टॉर्क आउटपुट अलग और बहुत कम है।BMW XM 50e के पावर के तौर पर आठ-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जिसके तहत चार पहियों को पावर ट्रांसफर करी जाती है। इसमें आपको कई ड्राइविंग मोड भी मिलते हैं।

स्पीड: इसपर कंपनी दावा करती है कि ये कार 5.1 सेकंड में 0-96 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है, ये 469 hp की इंटरनल कम्बशन पावर देती है। लेकिन एक्सएम केवल 4.1 सेकंड में 0-06 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलती है। रेंज-टॉपिंग बीएमडब्ल्यू एक्सएम लेबल रेड 3.7 सेकंड में तेजी से चलती है।

इलेक्ट्रिक बैटरी पावर: इस कार के इलेक्ट्रिक बैटरी पावर की बात करें तो इसमें 22.1 kWh का बैटरी पैक मिलता है जो BMW M760e में काम करता है। वहीं ये इलेक्ट्रिक मोड में फुल चार्ज पर 84 किमी तक की रेंज प्रदान करता है। बीएमडब्ल्यू एक्सएम लैब रेड प्योर इलेक्ट्रिक मोड में एक बार चार्ज करने पर सिर्फ 48 किमी चल सकती है।