आईआईटी कानपुर ने जारी किया गेट परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

163

नई दिल्ली। GATE 2023 Result out By IIT Kanpur: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। गेट का स्कोर कार्ड डाउनलोड के लिए 21 मार्च, 2023 को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के माध्यम से GATE परिणाम और स्कोर की जांच कर सकते हैं।

GATE 2023 परिणाम को GOAPS उम्मीदवार पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। जबकि GATE स्कोरकार्ड 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in 2023 पर उपलब्ध होगा। IITK GATE 2023 MTech में प्रवेश के लिए एक योग्यता परीक्षा है।

गेट रिजल्ट में ये डिटेल्स होंगी मेंशन
पंजीकरण संख्या, उम्मीदवार का नाम, परीक्षा पत्र का नाम, परीक्षा स्कोर, ऑल इंडिया रैंक,प्रत्येक पेपर के लिए योग्यता अंक।

GATE 2023 रिजल्ट चेक का तरीका

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर जाएं।
  • रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • अपना गेट रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम पृष्ठ की एक प्रति सहेजें।

फाइनल आंसर-की पर अपडेट
GATE की प्रोविजनल आंसर-की 21 फरवरी को जारी की गई थी। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो ओपन की गई थी। उम्मीदवारों को इसके लिए 25 फरवरी, 2023 तक का समय दिया गया था। फाइनल आंसर-की परिणामों के साथ रिलीज होने की उम्मीद है। गेट परीक्षा का स्कोरकार्ड 2023 21 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।