दिसंबर में लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार विटारा, जानिए खूबियां

0
6

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक ई विटारा का इंतजार अगले महीने यानी दिसंबर में खत्म होगा। कंपनी के MD और CEO, हिसाशी ताकेउची ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर (H1 FY2026) के पहले हाफ के फाइनेंशियल नतीजों से जुड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी शेयर की।

इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमतों का एलान इस साल की शुरुआत में होने की उम्मीद थी, लेकिन बैटरी सप्लाई और सॉफ्टवेयर की चुनौतियों के कारण इसमें लगातार देरी होती चली गई।

यह मिडसाइज SUV जापानी कार मैन्युफैक्चरर की भारत के लिए पहली EV है। इसे गुजरात में इसके हंसलपुर प्लांट में बनाया जाता है। अगस्त में एक्सपोर्ट शुरू होने के बाद से ई विटारा की लगभग 7,000 यूनिट्स विदेशों में भेजी जा चुकी हैं, जिसमें यूनाइटेड किंगडम इसका सबसे बड़ा आयातक है। इंटरनेशनल कार बाजारों में सुजुकी ई विटारा दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh के साथ आती है।

ये बैटरी सामने एक इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती हैं, लेकिन बड़े यूनिट को डुअल-मोटर सेटअप के साथ भी ऑप्शन किया जा सकता है जो AWD को सक्षम बनाता है, जिसे सुजुकी ने AllGrip-e नाम दिया है।

ई विटारा FWD 49kWh यूनिट के साथ 144hp और 61kWh बैटरी के साथ 174hp बनाती है और रेंज-टॉपिंग AWD वर्जन में पिछले एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर जोड़ा गया है, जिससे कुल 184hp बनता है। WLTP साइकिल पर ई विटारा 61kWh FWD की रेंज 428km और AWD वर्जन की रेंज 394km है। एंट्री-लेवल 49kWh FWD वैरिएंट की रेंज 344km है। जैसा कि पहले बताया गया था, FWD ई विटारा शुरू में भारत में बड़े बैटरी पैक के साथ आएगी, जो 500km से ज्यादा की ARAI रेटेड रेंज देगी। इसके ट्विन-मोटर वर्जन बाद में आने की उम्मीद है।

उम्मीद है कि मारुति 61kWh 2WD वर्जन की कीमत ज्यादा पावरफुल मोटर के साथ 25 लाख रुपए रखेगी। बेस 49kWh वैरिएंट, जिसके दिसंबर में साथ में लॉन्च होने की उम्मीद है। उसकी कीमत 20 लाख रुपए हो सकती है।

मारुति ई विटारा एक बहुत ही कॉम्पिटिटिव सेगमेंट में एंट्री करेगी, जिसमें टाटा कर्व EV (17.49 लाख से 22.24 लाख रुपए), MG ZS EV (17.99 लाख से 20.50 लाख रुपए), हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक (18.02 लाख से 24.40 लाख रुपए) और महिंद्रा BE 6 (18.9 लाख से 27.65 लाख रुपए) जैसी कारें शामिल हैं।