Xiaomi 13T फोन सीरीज 67W फास्ट चार्जिंग के साथ होगी लॉन्च, कीमत लीक

0
69

नई दिल्ली। शाओमी कंपनी ग्लोबल बाजारों में जल्द ही Xiaomi 13T सीरीज लॉन्च करेगी। कंपनी लाइनअप में दो प्रीमियम फोन लॉन्च करने की संभावना है, Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro हैं। Xiaomi ने अभी तक 13T सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये डिवाइस यूरोप और अन्य बाजारों में 1 सितंबर को लॉन्च होने की संभावना है। अब लॉन्च से पहले एक नए लीक से 13T Pro की कीमत का पता चला है। अमेजन के एक रिटेलर ने गलती से डिवाइस की कीमत लिस्ट कर दी है। आ

कीमत और स्पेसिफिकेशन: Xiaomi 13T Pro यूके में पेश किया जाने वाला एक प्रीमियम स्मार्टफोन होगा। यह डिवाइस मौजूदा मॉडल से अधिक महंगा होने की संभावना है। लीक हुए के अनुसार, 13T Pro 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ लॉन्च होगा।

डिवाइस को अमेजन यूके पर £799 (लगभग 82,900 रुपये) में लिस्ट किया गया था। लीक हुई कीमत से पता चलता है कि 13T Pro 12GB + 512GB वैरिएंट 12T Pro से £100 (10,425 रुपए) अधिक महंगा होगा।

लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि फोन मीडो ग्रीन कलर में लॉन्च होगा। अमेजन लिस्टिंग से पता चला कि 13T Pro में 5000mAh की बैटरी होगी। यह फोन 67W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट देगा। यह डिवाइस में 144Hz क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले है।