होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष माहेश्वरी ने किया शुभारंभ
कोटा। कोटा में वेडिंग इंडस्ट्रीज से जुड़े होटल रिसोर्ट व्यवसाई कैटरिंग व्यवसाई साउंड एसोसियेशन टेंट एसोसिएशन फ्लावर डेकोरेशन बैंड, जनरेटर, वेडिंग संगठनों के संयुक्त तत्वावधान मे Wedding Industry Cricket League (WICL 3.0) का शुभारंभ होटल फेडरेशन आफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अशोक माहेश्वरी ने कहा कि कोटा को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए होटल फेडरेशन सभी वेडिंग इंडस्ट्रीज एवं डेस्टिनेशन मैरिज प्लानर्स के साथ साथ सामूहिक रूप से आगे बढ़ने का प्रयास कर रही है।
कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट की सफलता में पूरी वेडिंग इंडस्ट्रीज ने अपना संपूर्ण सहयोग प्रदान किया था, जिसके चलते ट्रैवल मार्ट अद्भुत एवं ऐतिहासिक सफल रहा।
उन्होंने कहा कि लगातार उनके द्वारा टूर एजेन्टो के लिए फेम टूर आयोजित किये जा रहे हैं। आगामी वर्ष में कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट 2 का आयोजन जो प्रस्तावित है। जिसमें डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानर्स और अंतरराष्ट्रीय टूर एजेंटों को भी आमंत्रित किया जाएगा। ताकि हाड़ोती को डेस्टिनेशन वेडिंग हब के रूप मे भी देखा जा सके ।
इस अवसर पर कोटा इवेंट एसोसियेशन के अध्यक्ष नीलेश अग्रवाल एवं सचिव अंकित जांगिड़ एवं उपाध्यक्ष स्वप्निल गुप्ता ने बताया कि वे कोटा के पर्यटन विकास के लिए पूरी तरह से कटिबद्ध हैं।
कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट में भी उनकी पूरी टीम ने सहयोग किया था। आगे भी पर्यटन के दृष्टिकोण से होटल फेडरेशन द्वारा जो भी आयोजन होंगे, वे उसमें पूरा सहयोग करेंगे।
इन आयोजन के माध्यम से एक पारिवारिक माहौल बनता है और संपूर्ण वेडिंग इंडस्ट्रीज को फायदा होता है। इस वेडिंग इंडस्ट्री से करीब 500 से 600 लोगों को रोजगार भी मिला हुआ है।
उन्होने होटल फेडरेशन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी से कोटा में इंडियन होटल मैनेजमेंट कॉलेज खुलवाने की अपील की। ताकि, होटल इंडस्ट्रीज क्षेत्र के लोगों को वेंडीग इंडस्ट्री से संबंधित कार्या का प्रशिक्षण मिले।
नीलेश अग्रवाल एवं अंकित जांगीड ने बताया कि इस अवसर पर प्रदीप तिवारी, संदीप नामा, मनोज, दिलीप कलवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। WICL 3.0 के संयोजक अंकित जांगिड़, स्वप्निल गुप्ता, कुलदीप सिंह एवं मुकेश प्रजापति ने बताया कि इस चार दिवसीय क्रिकेट लीग का उद्देश्य कोटा की वेडिंग इंडस्ट्री को एक मंच पर लाना है।
इस लीग में रिसॉर्ट्स, इवेंट प्लानर्स, कैटरर्स, टेंट डेकोरेटर्स, साउंड एवं लाइट, फोटोग्राफर्स, कोरियोग्राफर्स, फायरवर्क्स सहित वेडिंग इंडस्ट्री से जुड़े अनेक सदस्य भाग ले रहे हैं।

