नई दिल्ली। Stock Market,15 May 2026 सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर मार्केट की ओपनिंग हरे निशान के साथ हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदाी सूचकांक सेंसेक्स 98 अंकों की बढ़त के साथ 75,497 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 41 अंक ऊपर 23,731 पर खुलने में कामयाब रहा।
ग्लोबल मार्केट के संकेत
- एशियन मार्केट
जापान के निक्केई 225 में 0.89 प्रतिशत और टॉपिक्स में 1.18 प्रतिशत की तेजी आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि कोस्डैक 0.4 प्रतिशत कम हो गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कम खुलने का संकेत दिया। - गिफ्ट निफ्टी टुडे
गिफ्ट निफ्टी 23,690 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से करीब 10 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है। - वॉल स्ट्रीट का हाल
अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। एसएंडपी 500 और नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 370 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 50,063 पर पहुंच गया, जबकि एसएंडपी 500 56.99 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 7,501 पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 232 अंक या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 26,635 पर बंद हुआ। एनवीडिया के शेयर में 4.39 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई। एएमडी के शेयर 0.94 प्रतिशत बढ़े। जबकि, क्वालकॉम के शेयर 6.14 प्रतिशत फिसल गए, इंटेल के शेयर की कीमत में 3.62 प्रतिशत और माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयर में 3.44 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि सिस्को के शेयर 13.4 प्रतिशत उछल गए।
बिटकॉइन में उछाल
क्रिप्टो मार्केट में एक रैली के बीच बिटकॉइन की कीमतें $ 81,000 से ऊपर पहुंच गईं। बिटकॉइन की कीमतें 2.44 प्रतिशत बढ़कर 81,517.46 डॉलर पर थीं, और एथेरियम की कीमत 1.03 प्रतिशत बढ़कर 2,289.69 डॉलर हो गई।

