नई दिल्ली। Stock Market Closed, April 29, 2026: एशियाई बाजारों से पॉजिटिव संकेत लेते हुए भारतीय शेयर बाजारों ईरान-अमेरिका तनाव के बीच बुधवार (29 अप्रैल) को मजबूती के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत या फिर 609.45 अंक की उछाल के साथ 77496.36 अंक पर बंद हुआ है।
वहीं, निफ्टी 0.76 प्रतिशत या फिर 181.95 अंक की उछाल के साथ 24177.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 77,982.51 और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 24334.70 अंक रहा है।
सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में आज बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ है। आईटीसी के शेयर 3.79 प्रतिशत, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 3-3 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ इंडिगो, एनटीपीसी, बजाजफिनसर्व के शेयरों भी गिरावट देखने को मिली है।
तिमाही नतीजों के दम पर ब्लू-चिप शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। आईटी स्टॉक्स और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयर में खरीदारी ने भी बाजार को ऊपर खींचा। हालांकि, कारोबार के अंतिम घंटे में थोड़ी मुनाफावसूली भी देखने को मिली।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,245 अंक पर खुला। जबकि मंगलवार को यह 76,886 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 77,982 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 609.45 अंक या 0.79 फीसदी की बढ़त लेकर 77,496.36 पर बंद हुआ।
इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,096 पर खुला और खुलते ही 24,100 के पार चला गया। वहीं, इंट्रा-डे ट्रेड में 77,496. 24,334 अंक के हाई तक चला गया था। अंत में 181.95 अंक या 0.76 फीसदी की बढ़त के साथ 24,177 पर बंद हुआ।

