Stock Market: सेंसेक्स 566 अंक बढ़ कर 78600 के पार, निफ़्टी 24385 पर खुला

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Update: वैश्विक बाजारों से पॉजिटिव संकेत लेते हुए भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (16 अप्रैल) को मजबूती के साथ खुले। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने का निवेशकों के सेंटीमेंट्स पर सकारात्मक असर पड़ा है। इसके अलावा आईटी और मेटल शेयरों में खरीदार से भी बाजार को सपोर्ट मिला रहा है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 566 अंकों की बढ़त के साथ के 78677 के स्तर पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाले बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी ने गुरुवार के कारोबार की शुरुआत 153 अंकों की बढ़त के साथ 24385 के लेवल से की।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 78,677 अंक पर खुला। बुधवार को यह 78,111 पर बंद हुआ था। सुबह 9:23 बजे यह 531.64 अंक या 0.68 फीसदी की बढ़त लेकर 78,642.88 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी मजबूती के साथ 24,385 अंक पर खुला। सुबह 9:24 बजे यह 152.50 अंक या 0.63 फीसदी की बढ़त लेकर 24,383.80 पर कारोबार कर रहा था।

ग्लोबल मार्केट के संकेत
भारतीय बाजार के लिए एशियाई बाजारों से भी अच्छी खबर आई है। जापान का निक्केई 225 करीब 1.9 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.8 प्रतिशत ऊपर है। यह तेजी दिखाती है कि पूरे क्षेत्र में निवेशकों का मूड सकारात्मक बना हुआ है, जिसका फायदा भारत को भी मिल सकता है।

अमेरिका के बाजारों ने भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। एसएंडपी 500 और नैस्डैक ने नए रिकॉर्ड बनाए। बैंकिंग सेक्टर की मजबूती ने इस तेजी को और ताकत दी। हालांकि डाउ जोन्स में हल्की गिरावट रही, लेकिन कुल मिलाकर संकेत मजबूत ही हैं, जो भारतीय बाजार के लिए अच्छा संकेत माने जा रहे हैं।