नई दिल्ली। Gold Silver Price Update 5:20 PM: सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 0.61 फीसदी गिरकर 1,42,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। ऐसे में अगर आप धनतेरस, दिवाली या शादी के लिए सोने के गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आज 23 अक्तूबर का गोल्ड रेट जान लें।
एमसीएक्स पर आज शुक्रवार को सुबह 10 ग्राम सोने का वायदा भाव 142443 रुपये पर आ गया जबकि, चांदी का भाव 194847 रुपये प्रति किलो पर आ गया है। शुरुआती कारोबार में ही चांदी के रेट में आज 5000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि, सोना आज 860 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटा है। दो दिन में सोने के भाव में 3000 रुपये से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है जबकि, चांदी 13000 रुपये से अधिक टूट चुका है।
एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 50653 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 225201 रुपये सस्ता हो चुका है।
इस महीने अब तक सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आ चुकी है। अक्टूबर में सोना करीब 4% और चांदी लगभग 12% टूट चुकी है। चांदी में सोने के मुकाबले ज्यादा गिरावट देखने को मिली है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी
स्पॉट गोल्ड शुक्रवार को सिंगापुर में सुबह 8:10 बजे 4,024.48 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर कारोबार कर रहा था। इससे पहले गुरुवार के सत्र में सोने की कीमत करीब 3% गिर गई थी और यह 20 जुलाई के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। चांदी 0.1% गिरकर 54.49 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। प्लैटिनम में 0.2% की गिरावट रही, जबकि पैलेडियम स्थिर रहा।
दिल्ली में सोने का भाव
- 24 कैरेट सोने का भाव — 1,42,250 रुपये प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोने का भाव — 1,30,396 रुपये प्रति 10 ग्राम

