Stock Market: सेंसेक्स 315 अंक उछलकर 73890 के पार, निफ्टी 23140 पर बंद

0
11

नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.43 प्रतिशत या फिर 315.20 अंक की उछाल के साथ 73895.74 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 0.34 प्रतिशत या फिर 77.40 अंक की तेजी के साथ 23140.50 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, दिन में सेंसेक्स 74000 अंक के करीब पहुंच गया था।

घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज भी कमजोर रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 54 अंकों के नुकसान के साथ 73525 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 28 अंक नीचे 23035 के लेवल पर खुला।

शेयर बाजार में सीमित रिकवरी
PL Capital के चीफ बिजनेस ऑफिसर विक्रम कासट के मुताबिक, गुरुवार की तेज गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में आज सीमित रिकवरी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोपहर में करीब 73,600 और 23,050 के स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सस्ती होती क्रूड कीमतों और चुनिंदा शेयरों में खरीदारी से बाजार को सहारा मिला, लेकिन ऊंची कच्चे तेल की कीमतें, 5% से ऊपर अमेरिकी बॉन्ड यील्ड और विदेशी निवेशकों की बिकवाली अब भी दबाव बनाए हुए हैं। उनके अनुसार, बाजार में उतार-चढ़ाव आगे भी बना रह सकता है।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, एचसीएलटेक, पावरग्रिड, रिलांयस, एलटी के स्टॉक भी बढ़त बनाकर बंद हुए हैं। दूसरी तरह ट्रेंट, कोटक महिंद्रा, इंफोसिस के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील के शेयर भी नीचे लुढ़क गए।