नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को भी गिरावट के साथ बंद हुआ है। निफ्टी 64.05 अंक या फिर 0.28 प्रतिशत की गिरावट के बाद 22716.20 अंक पर और सेंसेक्स 242.65 अंक या फिर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के बाद 72529.07 अंक पर बंद हुआ है। सेंसेक्स का इंट्रा-डे लो लेवल 72,064.00 अंक रहा है। बता दें, इंट्रा-डे लो लेवल से सेंसेक्स में 465 अंक की रिकवरी देखने को मिली है।
इस गिरावट के माहौल में भी अडानी पोर्ट्स के शेयरों की कीमतों में 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। सनफार्मा, टाटा स्टील, कोटक बैंक के शेयरों में 1 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है।
दूसरी तरफ टाइटन, एचसीएल, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इटरनल, मारुति, रिलायंस, एलटी, पावरग्रिड के शेयरों का दाम भी नीचे लुढ़क गया।
सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की ओपनिंग रेड रही। सेंसेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 72633 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी 47 अंक नीचे 22732 के लेवल पर खुला।

