Stock Market: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में सेंसेक्स 374 अंक उछलकर बंद

0
5

नई दिल्ली। Stock Market Closed: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 373.76 अंक यानी 0.48% तेजी के साथ 78,954.76 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 11.35 अंक यानी 0.05% ऊपर 24,636 अंक पर करीब फ्लैट बंद हुआ। केमिकल और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।

व्यापक बाजार की बात करें तो निफ्टी मिडकैप 0.44% की गिरावट के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 0.48% की बढ़त दर्ज करने में सफल रहा। इससे साफ है कि चुनिंदा स्मॉलकैप शेयरों में निवेशकों की खरीदारी बनी रही।

इन सेक्टरों में रही सबसे ज्यादा तेजी
सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी केमिकल सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले सेक्टर रहे। वहीं, निफ्टी ऑटो, निफ्टी मेटल, निफ्टी आईटी, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी मीडिया में मुनाफावसूली देखने को मिली।

सेंसेक्स के 30 में से 14 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। रिलायंस में सबसे ज्यादा 3.43 फीसदी तेजी रही। इसके अलावा एसबीआई, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, इटरनल और टाइटन में उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, पावरग्रिड, टीसीएस, इंडिगो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा में उल्लेखनीय गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार का भाव
निफ्टी में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एसबीआई और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। ब्रॉडर मार्केट में निफ्टी मिडकैप में 0.44 फीसदी गिरावट आई जबकि निफ्टी स्मॉलकैप में 0.48 फीसदी तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी पीएसयू बैंक और निफ्टी केमिकल में सबसे ज्यादा तेजी रही। दूसरी ओर निफ्टी रियल्टी, निफ्टी मीडिया और निफ्टी ऑटो ने अंडरपरफॉर्म किया।