Redmi Turbo 5 फोन 24GB रैम के साथ भारत में 16 जून को होगा लॉन्च

0
0

नई दिल्ली। Redmi Turbo 5 फोन भारत में 16 जून को डेब्यू करेगा। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर पहले से ही लाइव है, जहां कंपनी धीरे-धीरे इसके खास फीचर्स का खुलासा कर रही है।

कंपनी ने पहले ही फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन के साथ फोन में मिलने वाले प्रोसेसर को कंफर्म कर दिया है। अब रेडमी ने फोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा कर दिया है

तीन कलर ऑप्शन में आएगा फोन
जैसा कि हमने बताया, फोन की माइक्रोसाइट पहले से ही अमेजन और रेडमी इंडिया वेबसाइट पर लाइव है, जहां कंपनी ने इसके कई खास फीचर्स का खुलासा कर दिया है। इससे यह भी पता चला गया है कि लॉन्च होने के बाद यह फोन अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

यह फोन भारतीय बाजार में 16 जून को लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट पर कंपनी ने दावा किया है कि यह अब तक का सबसे तेज रेडमी फोन होगा। रेडमी ने एक वीडियो टीजर में फोन को तीन कलर्स – ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन कलर में दिखाया है, हालांकि इन कलर्स के नाम क्या होंगे, इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार कैमरा
कंपनी ने टैगलाइन ‘आपकी आंखें जो मिस करती हैं उसे पकड़ने के लिए पर्याप्त तेज’ के साथ फोन के कैमरा स्पेक्स का खुलासा कर दिया है। अपकमिंग रेडमी टर्बो 5 स्मार्टफोन में OIS और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा होगा, और इसे 8 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ भी जोड़ा जाएगा। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग करने के लिए 20 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलेगा।

24GB तक रैम
कैमरा डिटेल के अलावा, माइक्रोसाइट ने पहले ही खुलासा कर दिया था कि अपकमिंग फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 चिपसेट से लैस होगा, और इसे 12GB वर्चुअल रैम सहित 24GB तक LPDDR5X अल्ट्रा रैम के साथ जोड़ा जाएगा। इसका इंटरनल स्टोरेज भी UFS 4.1 पर बेस्ड होगा। कंपनी ने अपनी ऑफिशियल साइट के जरिए यह भी कंफर्म कर दिया है कि फोन ने AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 2.3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है।

हालांकि, फाइन प्रिंट में उल्लेख किया गया है कि LPDDR5X अल्ट्रा रैम केवल हाई वेरिएंट पर उपलब्ध होगा, हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि यह फोन कितने वेरिएंट में लॉन्च होगा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फोन के कैमरा रिंग में रेड कलर के रिंग भी है और उसी कलर में रेडमी की ब्रांडिंग भी की गई है।

बैटरी और फास्ट चार्जिंग (संभावित)
टिप्स्टर संजू चैधरी ने एक्स पोक्ट में बताया कि रेडमी टर्बो 5 का भारतीय वेरिएंट 120 हर्ट्ज रिफ्रेस के साथ 6.9 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला फ्लैट OLED डिस्प्ले पैक करेगा। इसमें 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7560mAh बैटरी मिलने की भी उम्मीद है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए 5300 sqmm का वीसी कूलिंग सिस्टम भी मिलेगा। मजबूती के लिए फोन में मेटल फ्रेम मिलेगा और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए यह फोन ट्रिपल IP रेटिंग (IP66+IP68+IP69) के साथ आएगा। फोन का वजन 204 ग्राम और मोटाई8.18 एमएम रहने की उम्मीद है।