लोकसभा अध्यक्ष के निर्देश पर तत्काल शुरू करवाया सफाई अभियान
कोटा। शहर के साजीदेहड़ा नाले में जमा गंदगी की सफाई के लिए नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है। महापौर अनुसुईया गोस्वामी ने सोमवार को धार का अखाड़ा के समीप नाले का निरीक्षण कर सफाई कार्य का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नाले के दोनों हिस्सों की सफाई सात दिन में हर हाल में पूरी की जाए।
महापौर ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर नाले की सफाई का कार्य तत्काल शुरू करवाया गया है। इसके लिए मौके पर चैन माउंटेड मशीन लगाई गई है। नाले में सफाई के दौरान सुरक्षा और रेस्क्यू की दृष्टि से नगर निगम के अग्निशमन अनुभाग की गोताखोर एवं रेस्क्यू टीम को नाव के साथ तैनात किया गया है।
निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने कार्य की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि नाले की सफाई का काम निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। नाले के दोनों हिस्सों की पूरी सफाई के साथ जहां भी टूट-फूट है, उसकी मरम्मत भी करवाई जाएगी।
इस दौरान पार्षद लव शर्मा, ज्योतु मीणा, कालूलाल भील, संदीप नन्दवाना, देवेन्द्र शर्मा, कमलेश बाई, मंगेश कुमावत, निशा हाड़ा, राकेश पुटरा, जालिम सिंह, भंवरलाल मीणा, सुरेन्द्र गुप्ता, चन्द्रप्रकाश सुमन, पिन्टू कंवर, प्रेम सिंह गौड़, नीतू, शोमा आहलुवालिया, सुनिता सेन, भूपेन्द्र प्रजापत, नागेन्द्र गौड़, वन्दना फौजदार, नवीन माथुर, मोहनलाल सुमन, सुरेन्द्र राठौर, सीमा चौधरी, कैलाश गौतम, पुष्पा चौधरी, मंजू देवी विजय, कीर्ति गौतम, गोपालराम मंडा, मुकेश शर्मा, नन्द कंवर हाड़ा, कुलदीप मेहरा, सुनिता नायक, सुर्दशन गौतम, जगदीश सिंह जादौन, जयराज सिंह, ओमप्रकाश खटाणा, सुनिल गौतम, लोकेश गुप्ता ने भी सफाई कार्य के दौरान मौके पर उपस्थित रहकर अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास, स्वास्थ्य अधिकारी ऋचा गौतम और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

