नई दिल्ली। RBSE Rajasthan Board 2027 Exam : राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ा अपडेट है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) बोर्ड एग्जाम 16 फरवरी से शुरू करेगा। आरबीएसई ने परीक्षाएं शुरू होने की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। राजस्थान बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 16 फरवरी सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी।
हाल ही में आरबीएसई की तरफ से यह जानकारी नए अपडेट में बताई गई है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अपने बोर्ड एग्जाम की तैयारी फरवरी में बताई इस डेट के हिसाब से शुरू करें। जल्द ही बोर्ड की तरफ से पूरी डेटशीट भी जारी की जाएगी। इसमें सब्जेक्ट वाइज सभी की एग्जाम डेट होगी।
राजस्थान बोर्ड मॉडल पेपर 2027 भी जारी
10वीं-12वीं के मॉडल पेपर और ब्लू प्रिंट भी RBSE की तरफ से जारी चुके हैं। छात्र अब इन्हें भी चेक कर सकते हैं।

