नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर ओप्पो Oppo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करते हुए डिजाइन किया है। फोन में MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर, 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा दिया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये रखी गई है।
OPPO K14 Plus में 17.22cm का 1.5K AMOLED Ultra Bright पैनल है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स है। फोन में 2160Hz हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 240Hz तक टच सैंपलिंग भी दी गई है। दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में 4nm बेस्ड MediaTek Dimensity 7360 MAX चिपसेट मिलता है।
कंपनी के मुताबिक, पिछले जनरेशन के Dimensity चिप की तुलना में इसमें CPU मल्टी-कोर पर 30 प्रतिशत और GPU पर 35 प्रतिशत तक का सुधार है। 8GB+256GB मॉडल ने AnTuTu Benchmark V12 में 10 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। फोन में LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है।
8000mAh क्षमता वाली बैटरी
नए फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W SUPERVOOC चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, बैटरी 1,800 फुल चार्ज साइकल के बाद भी 80 प्रतिशत या उससे ज्यादा क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है। फोन में Bypass Charging और 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी मिलती है। 256GB वेरिएंट के लिए कंपनी ने 6-Year Smoothness Protection का दावा किया है।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य कैमरा है, जिसमें OIS, 1/2-इंच सेंसर और f/1.8 अपर्चर मिलता है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Night Mode, Motion Photos, Dual-View रिकॉर्डिंग और कई AI एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं। फ्रंट में 16MP Sony IMX480 कैमरा मिलता है।
OPPO K14 Plus ColorOS 16 पर चलता है। इसमें Trinity Engine, AI फीचर्स, O+ Connect, AI LinkBoost 4.0 और AI Call Guard जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फोन Solar Orange और White Star रंगों में उपलब्ध होगा।
फोन की कीमत
डिवाइस को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये रखी गई है। फोन की सेल 8 अक्टूबर, 2026 से Flipkart और OPPO India e-store पर शुरू होगी।
Big Billion Days के पहले दिन सभी प्रमुख बैंक कार्ड्स के साथ 4,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 6 महीने का No Cost EMI विकल्प मिलेगा। डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस क्रम से 25,999 रुपये, 28,999 रुपये और 31,999 रुपये रह जाएगा।

