नई दिल्ली। Stock Market Update 2:10 PM: शेयर बाजार अभी हरे निशान पर है। बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 64 हजार करोड़ करोड़ बढ़कर 473 लाख करोड़ हुआ है। जबकि, सेंसेक्स 335 अंक ऊपर 74343 के लेवल पर है। निफ्टी भी 121 अंक ऊपर 21240 पर है।
सुबह 11:15 बजे शेयर बाजार भारी गिरावट के बाद रिकवरी मोड में आ गया था, लेकिन पूंजी के नुकसान की रिकवरी काफी कम हुई है। बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 777 अंक टूटा था इससे निवेशकों के करीब 9 लाख करोड़ डूब गए।
सुबह 9:15 बजे सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग ग्रीन हुई। बीएसई सेंसेक्स 245 अंकों की बढ़त के साथ 74249 पर खुला। जबकि, एनएसई का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 83 अंक ऊपर 23201 के लेवल पर खुलने में कामयाब रहा।

