अडानी को एक ही दिन में 42000 करोड़ का लोस, अरबपतियों की लिस्ट में 20वें स्थान पर

0
7

नई दिल्ली। दुनिया के अरबपतियों में मंगलवार को भारत के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी का रुतबा और दौलत दोनों कम हो गए। अडानी अब एशिया के सबसे रईस व्यक्ति नहीं रहे। उन्हें चीन के झांग यिमिंग ने पछाड़कर यह ताज हासिल कर लिया है। यिमिंग 105 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अरबपतियों में 18वें और एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं।

अडानी संपत्ति एक झटके में ही 42000 करोड़ रुपये अधिक कम हो गई और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में भी 20वें स्थान पर आ गए। दूसरी ओर मुकेश अंबानी को भी 17000 करोड़ रुपये से अधिक की चोट पहुंची है। अडानी की संपत्ति में गिरावट की वजह अडानी ग्रुप के शेयरों में गिरावट रही। जबकि, अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने चोट पहुंचाई है।

बता दें दुनिया के अरबपतियों की दौलत में उछाल या गिरावट की सबसे बड़ी वजह उनके शेयर्स होते हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा उनकी कंपनियों के शेयरों का है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक अडानी को मंगलवार को 4.44 अरब डॉलर यानी 42000 करोड़ रुपये से अधिक का झटका लगा। अब उनका नेटवर्थ 105 अरब डॉलर रह गया है। अरबपतियों की लिस्ट में वह 20वें स्थान पर आ गए हैं। जबकि, अंबानी को 1.78 अरब डॉलर यानी करीब 17000 करोड़ रुपये की चोट पहुंची है। उनका नेटवर्थ 81.3 अरब डॉलर रह गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को 1.47 प्रतिशत टूटकर 1239 रुपये पर बंद हुए।

अडानी ग्रुप के शेयरों का हाल

  • भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार, 15 सितंबर को तेज गिरावट के बीच अडानी ग्रुप के शेयरों पर भी दबाव देखने को मिला। NSE के 15 सितंबर के कारोबार के आंकड़ों के मुताबिक, अडानी ग्रुप के प्रमुख शेयरों में अडानी एंटरप्राइजेज 4.29% गिरकर ₹2,928.60, जबकि अडानी पावर 3.80% टूटकर ₹202 पर बंद हुआ।
  • वहीं अडानी पोर्ट्स एंड SEZ करीब 2.88% गिरकर ₹1,713.80 पर बंद हुआ। अडानी ग्रीन एनर्जी 2.05% की गिरावट के साथ ₹1,255 पर आ गया।
  • अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस में भी 1.86% की कमजोरी रही और शेयर करीब ₹1,347.50 पर बंद हुआ। वहीं अडानी टोटल गैस करीब 2.46% गिरकर ₹580.15 और अंबुजा सीमेंट्स 2.58% टूटकर ₹381.75 पर रहा।