Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया उछला, सरसों भी सुधरी

0
21

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को धनिया 200 रुपये उछल गया। मिलर्स की घटे भावों पर लिवाली से धान 50 रुपये, सरसों 100 रुपये तेज रही। कमजोर उठाव से सोयाबीन 75 रुपये मंदी रही। आवक की कमी से लहसुन 300 रुपये ऊपर बिका।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर दिसंबर का धनिया वायदा (coriander future) 192 रुपये बढ़कर 16582 रुपये और जनवरी वायदा 372 रुपये तेज होकर 16494 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2850 से 2951, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3170, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2000 से 2680, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) गीला 3400 से 3900, सूखा 4000 से 4325, धान (1847) 3400 से 4150, धान (1718) 4200 से 4780, धान सुगन्धा 3400 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 7081, सरसो 8000 से 8801, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8200, चना देशी 6600 से 6900, चना मौसमी नया 5800 से 6800, चना पेप्सी 5800 से 6801, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5400 से 20800, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14300 से 14800, धनिया ईगल 14500 से 15200, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।