Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया का भाव 150 रुपये उछला

0
9

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को धनिया का भाव 150 रुपये उछल गया। आवक की कमी से चना 50 रुपये और लहसुन 200 रुपये तेज बिका।

कारोबारी सूत्रों के अनुसार जून का धनिया वायदा 250 रुपये तेज होकर 12936 रुपए, अगस्त वायदा 232 रुपये चढ़कर 13256 रुपये और अक्टूबर वायदा 204 रुपये सुधर कर 13604 रुपये क्विंटल पर बंद हुआ।

सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 60 हजार कट्टे और लहसुन की 10000 कट्टे की आवक रही। मंडी में जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2350 से 2450, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2525, बेस्ट टुकड़ी 2550 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2450 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3401, धान (1509) 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 3601, धान (1718-1885) 3800 से 4050, धान (पूसा-1) 3000 से 3800, धान (1401-1886) 4100 से 3850, धान दागी 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7200, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 7000 से 7450, सरसो 6800 से 7680, अलसी 8000 से 9050, तिल्ली 7000 से 8500, रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7400, उड़द 4500 से 6800, चना देशी 5200 से 5700, चना मौसमी नया 5100 से 5550, चना पेप्सी 5100 से 5601, चना डंकी पुराना 4000 से 4600 चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 3500 से 13000, लहसुन ऊटी 18500 से 21700, मैथी नयी 5800 से 6700, धनिया बादामी 11000 से 11500, धनिया ईगल 11500 से 12200, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।