Kota Mandi: वायदा तेज रहने से कोटा मंडी में धनिया 100 रुपये उछला

0
21

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा में 4 फीसदी तेजी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को धनिया 100 रुपये उछल गया। लहसुन बेस्ट 300 ऊंचा बिका। चना 50 रुपये तेज बिका। कमजोर उठाव से सोयाबीन एवं सरसों 50 रुपये मंदी बिकी।

एनसीडीईएक्स पर धनिया का अप्रैल वायदा 498 रुपये यानी 4 फीसदी तेजी के सर्किट के साथ बढ़कर 12984 रुपए, मई वायदा 418 रुपये तेज होकर 13226 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 14000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2250 से 2300, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2350 से 2450, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1700, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3801, धान (1509) 3400 से 4400, धान (1847) 3200 से 4401, धान (1718-1885) 4000 से 4750, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5600, सोयाबीन बीज क्वालिटी 5600 से 5700, सरसों 6200 से 6701, अलसी 6800 से 7600, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 7600, चना देशी 4800 से 5350, चना मौसमी नया 5100 से 5150, चना पेप्सी 5100 से 5351, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 13500, मैथी नयी 5800 से 6250, धनिया बादामी 10800 से 11800, धनिया ईगल 11500 से 12500,धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।