कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार से अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बून्दी के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
रविवार प्रातः 8.30 बजे वे बालाजी नगर स्थित परशुराम वाटिका में आयोजित परशुराम जयंती महोत्सव में भाग लेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे गणेश नगर स्थित श्री देवनारायण बड़ा मंदिर में श्री वीर गुर्जर समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 12.30 बजे दशहरा मैदान में यादव समाज द्वारा आयोजित अनाथ एवं विधवा महिलाओं की पुत्रियों के निःशुल्क विवाह सम्मेलन में भाग लेंगे।
दोपहर 3 बजे वे बून्दी जिले के कापरेन में सत्ताईसा मेघवाल समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे बून्दी स्थित परशुराम वाटिका में सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।

