Kota Mandi: लिवाली कमजोर रहने से कोटा मंडी में सोयाबीन और सरसों में गिरावट रही

0
18

कोटा। Kota Mandi Price Today:भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को लिवाली कमजोर रहने से सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये मंदी बिकी। कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अक्टूबर का धनिया वायदा 434 रुपये टूटकर 15500 रुपए और दिसंबर वायदा 180 रुपये गिरकर 16238 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2701, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2825, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 1800 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3400 से 4081 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 6601, सरसो 7500 से 8151,अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8200, उड़द नया 4500 से 9200, चना देशी 6500 से 7000, चना मौसमी नया 5800 से 6900 चना पेप्सी 5800 से 6951, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 13800 से 14500, धनिया ईगल 14300 से 14850, धनिया रंगदार 14000 से 16800 रुपये प्रति क्विंटल।