मिलर्स की लिवाली से मूंग, धान, सोयाबीन एवं सरसों में उछाल
कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को मिलर्स की लिवाली से मूंग 250 रुपये, धान 100 रुपये, सोयाबीन 300 रुपये और सरसों 150 रुपये तेज बिकी। एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा तेज रहने से मंडी में भाव 150 रुपये ऊपर बिका।
एनसीडीईएक्स पर धनिया वायदा में चार फीसदी तेजी का सर्किट लगा। कारोबारी सूत्रों के अनुसार अधिया का अक्टूबर वायदा 586 रुपये उछल कर 15890 रुपये, दिसम्बर वायदा 616 रुपये बढ़कर 16540 रुपये और जनवरी वायदा 720 तेज होकर 16570 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे की आवक हुई। इसमें नई सोयाबीन की 70 हजार और नई उड़द की 30000 कट्टे की आवक शामिल है। लहसुन की 10 हजार कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2250, मक्का नयी 1800 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3700 से 4321 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5000 से 6601, सरसो 7500 से 8695, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8500, उड़द नया 4500 से 8800,चना देशी 6500 से 7000, चना मौसमी नया 5800 से 6850, चना पेप्सी 5800 से 6851, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल ।
लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6500, धनिया बादामी 13500 से 14200, धनिया ईगल 13800 से 14550, धनिया रंगदार 14000 से 15800 रुपये प्रति क्विंटल।

