कोटा। Kota Mandi Price Toda: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली से धान 150 रुपये, सरसों 200, रुपये और सोयाबीन 100 रुपये उछल गई। कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये मंदा बिका। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 180000 कट्टे और लहसुनकी 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2900 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3070 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2100 से 2820, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान पूसा-1 4000 से 4500, धान (1509) गीला 3400 से 4100, सूखा 3800 से 4425, धान (1847) 3400 से 4100, धान (1718) 4200 से 4800, धान सुगन्धा 3400 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 5500 से 7261, सरसो 8000 से 9201, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8800,चना देशी 6600 से 6800, चना मौसमी नया 5800 से 6700, चना पेप्सी 5800 से 6701, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5400 से 20500, मैथी 5800 से 7000, धनिया बादामी 14000 से 14500, धनिया ईगल 14500 से 15000, धनिया रंगदार 16000 से 17500 रुपये प्रति क्विंटल।
