Kota Mandi: मिलर्स की लिवाली से कोटा मंडी में सोयाबीन, चना और उड़द में उछाल

0
13

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को मिलर्स की लिवाली निकलने से सोयाबीन 50 रुपये, चना 100 रुपये और उड़द का भाव 150 रुपए उछल गया। कमजोर ग्राहकी से गेहूं 25 रुपये मंदा रहा।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 90 हजार कट्टे की आवक हुई। इसमें नए उड़द की 30 हजार कट्टे और नई सोयाबीन की 15 हजार कट्टे आवक भी शामिल है। लहसुन की 17 हजार कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2200, मक्का नयी 1900 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) नया 3700 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन पुराना 4500 से 5950, सोयाबीन नया 4500 से 5950, सरसो 7300 से 8251, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 6500 से 8000, उड़द नया 4500 से 8800, चना देशी 6000 से 6750, चना मौसमी नया 5800 से 6550, चना पेप्सी 5800 से 6601, चना डंकी 5200 से 6000, चना काबुली 5500 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन5000से 20500, मैथी 5800से 6400 धनिया बादामी 13500से 13700 धनिया ईगल 13700से 14000 धनिया रंगदार 14000से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।