कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को आवक बढ़ने और ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने से धान, सरसों 100 -100 रुपये, सोयाबीन 50 रुपये और उड़द ऐवरेज 200 रुपये लुढ़क गया। आवक की कमी से मैथी 200 रुपये उछल गई।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब पौने दो लाख कट्टे की आवक रही। इसमें नये उड़द की आवक 25000 कट्टे और नई सोयाबीन 80 हजार कट्टे की आवक रही। लहसुन की 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं मिल क्वालिटी 2620 से 2681, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2680 से 2730, बेस्ट टुकड़ी 2730 से 2800, ज्वार शंकर 2000से 2500, मक्का लाल पुरानी 2000 से 2250, मक्का नयी 1800 से 2400, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।
धान (1509) नया 3700 से 4231 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 5000 से 6551, सरसो 7500 से 8571,अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 11500 रुपये प्रति क्विंटल।
मूंग 6500 से 8500, उड़द नया 4500 से 8800, चना देशी 6500 से 7000, चना मौसमी नया 5800 से 6900, चना पेप्सी 5800 से 6951, चना डंकी 5200 से 6300, चना काबुली 5500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 19500, मैथी 5800 से 6700, धनिया बादामी 13500 से 14200, धनिया ईगल 13800 से 14550, धनिया रंगदार 14000 से 15800 रुपये प्रति क्विंटल।

