Kota Mandi: कमजोर उठाव से कोटा मंडी में चना, सोयाबीन और सरसों मंदी बिकी

0
12

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को कमजोर उठाव से चना, सोयाबीन और सरसों 50 रुपये मंदी बिकी। आवक की कमी से धान 50 रुपये तेज़ रहा। सभी कृषि मिलाकर करीब दो लाख कट्टे और लहसुन की 14000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल लस्टर 2250 से 2300, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2350 से 2450, बेस्ट टुकड़ी 2500 से 2650, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4200, धान (1847) 3200 से 4151, धान (1718-1885) 4000 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 4100 से 4550, धान दागी 1500 से 3900 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 4500 से 5600, सोयाबीन बीज क्वालिटी 5600 से 5700, सरसों 6200 से 6651, अलसी 6800 से 7600, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 8000, चना देशी 4800 से 5200, चना मौसमी नया 5100 से 5100, चना पेप्सी 5100 से 5251, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2500 से 12000, मैथी पुरानी 5000 से 5800, मैथी नयी 5800 से 6250 धनिया बादामी 11000 से 11500, धनिया ईगल 11500 से 12000, धनिया रंगदार 13000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल।