एक्‍टर टाइगर श्रॉफ के तीनों आरोपी शूटर्स 31 अक्‍टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजे

0
7

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपी शूटर्स को 31 अक्‍टूबर तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है। बुधवार दोपहर बाद तीनों को मुंबई के एस्प्लेनेड स्थित मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश क‍िया गया।

पुलिस ने जांच और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी थी, जिसे अदालत ने मंजूरी दे दी है। अब तीनों आरोपी शूटर्स रेहान, ऋतिक और फूल सिंह अगले 10 द‍िन मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (AEC) की हिरासत में रहेंगे।

रविवार को मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के अगले ही दिन तीनों आरोपी शूटर्स को 19 अक्‍टूबर की सुबह कोटा जंक्‍शन से ग‍िरफ्तार क‍िया गया था। इसके बाद मुंबई पुलिस बुधवार तड़के सुबह 4 बजे फूल सिंह, ऋतिक कुमार और रेहान को सड़क के रास्‍ते कोटा से मुंबई लेकर पहुंची। इन्‍हें सीधे मुंबई के जीटी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें मुंबई एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (वसूली विरोधी सेल) यूनिट ले जाया गया है।

वकील ने आगे कहा, ‘कई पुलिस कर्मियों के बयानों समेत विभिन्न स्रोतों से पता लगा है कि आरोपियों को रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में रात भर रुकाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

पूछताछ पूरी होने के बाद भी पुलिस ने कोर्ट के सामने आए घटनाक्रमों का पूरा खुलासा नहीं किया। डेवलपमेंट ऐसी आई, जो हमने बात रखी थी कि दिल्ली से दो महिलाएं, दो पुरुष को अरेस्ट किया गया था जिनपर अलग से आरोप किया गया था और एक हरियाणा से और कोई एक गुजरात से भी अरेस्ट किया गया था।

ऐसा लगता है कि इन बातों को किसी आधार पर कोर्ट से छिपाया गया है। तो हमने वही खुलासा करते हुए कोर्ट के सामने बहस की। 31 अक्टूबर तक सबको कस्टडी दी गई है।’

रविवार को जुहू में हुई थी फायरिंग
टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम 7 बजे जुहू में हुई फायरिंग हुई थी। इसमें एक्‍टर बाल-बाल बच गए। उन्‍हें कुछ चोटें आईं, जबकि उनके ड्राइवर फिरदौस इब्राहिम बलोच और मौके पर मौजूद एक ऑटो ड्राइवर को गोली लगी। केस की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। अध‍िकारियों ने घटनास्थल से पांच खाली कारतूस के खोखे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, कथित आरोपी रेहान अंसारी (22) ने जब फूल सिंह के साथ फायरिंग की तो उसकी पिस्तौल जाम हो गई। इस वजह से दो जिंदा कारतूस नीचे गिर गए। जांच में सामने आया है कि फायरिंग के दौरान पांच गोलियां चलाई गई थीं।