नई दिल्ली। JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस 2026 के नतीजों का इंतजार समाप्त हो गया है। जिन भी उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी है, वो अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन jeeadv.ac.in से चेक कर सकते हैं।
जेईई (एडवांस्ड) 2026 का परिणाम आज सोमवार को सुबह जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 56,880 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है। सफल उम्मीदवारों में 10,107 छात्राएं भी शामिल हैं।
आईआईटी दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 330 अंक हासिल किए हैं। वहीं, आईआईटी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे शीर्ष महिला उम्मीदवार बनी हैं। उन्होंने CRL में 77वीं रैंक प्राप्त की है और 360 में से 280 अंक हासिल किए हैं।
गर्ल्स में आरोही देशपांडे ने हासिल किया शीर्ष स्थान
जेईई एडवांस एग्जाम में कुल 56880 स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है जिसमें से लड़कियों की संख्या 10107 है। इन सभी गर्ल्स में दिल्ली जोन से परीक्षा देने वाली आरोही देशपांडे ने देश में टॉप किया है। उन्होंने 360 में से 280 अंक (CRL 77) प्राप्त करके यह मुकाम हासिल किया। आपको बता दें कि जेईई एडवांस एग्जाम से पहले आरोही ने जेईई मेन में भी ऑल इंडिया रैंक (AIR) 99 हासिल की थी।
स्कोरकार्ड एवं फाइनल आंसर की यहां से करें डाउनलोड
आपको बता दें कि जेईई एडवांस एवं फाइनल आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी हुआ है। आप सीधे साइट पर जाकर या नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और साथ ही फाइनल उत्तर कुंजी भी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “JEE Advanced 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर/पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- विवरण भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर JEE Advanced 2026 Scorecard दिख जाएगा।
JEE (Advanced) 2026 Results Link
JEE (Advanced) 2026 Final Answer Keys
पेपर 1
पेपर 2
टॉप 3 स्टूडेंट्स
- शुभम कुमार, आईआईटी दिल्ली जोन, 360 में से 330 अंक
- कबीर छिल्लर, आईआईटी दिल्ली जोन ,360 में से 329 अंक
- जतिन चाहर, आईआईटी दिल्ली जोन, 360 में से 319 अंक

