नई दिल्ली। स्मार्टफोन ब्रैंड itel ने अपने अफॉर्डेबल स्मार्टफोन itel A300C का नया 3GB RAM वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, 8,699 रुपये कीमत वाला यह फोन भारत का सबसे सस्ता 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है। नए वेरिएंट को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जो कम बजट में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और मजबूत बिल्ड वाला फोन चाहते हैं।
itel A300C में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल में लंबे समय तक चलने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन 18W Fast Charging सपोर्ट करता है, जिससे चार्जिंग के लिए कम समय इंतजार करना पड़ेगा। कंपनी का कहना है कि बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग का कॉम्बिनेशन यूजर्स को वीडियो कॉलिंग, सोशल मीडिया, ऑनलाइन पेमेंट और मनोरंजन जैसे कामों को ज्यादा आसान बना देगा।
फोन में 6.56 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इंटरफेस इस्तेमाल करते समय स्क्रीन ज्यादा स्मूद नजर आ सकती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7100 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 3GB RAM मिलती है और वर्चुअल RAM एक्सटेंशन का सपोर्ट भी मौजूद है।
itel A300C को Android 16 Go Edition के साथ लॉन्च किया गया है। यह सेटअप खासतौर पर एंट्री-लेवल स्मार्टफोन के लिए बनाया गया है और WhatsApp, YouTube, UPI/QR पेमेंट, सोशल मीडिया और लर्निंग ऐप्स जैसे रोजमर्रा के कामों को ध्यान में रखता है।
कैमरा
फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 8MP का मुख्य कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी ने ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए DTS-enhanced sound effects भी दिए हैं।
ड्यूरेबिलिटी
itel A300C की एक खासियत इसकी मजबूती भी है। कंपनी के मुताबिक, फोन को MIL-STD-810H military-grade durability testing से गुजारा गया है। इसका मकसद रोजमर्रा के दौरान होने वाले झटकों, गिरने और रफ इस्तेमाल को बेहतर तरीके से संभालना है।
सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और Face Unlock दिया गया है। इसके अलावा कंपनी नए फोन के साथ पहले 100 दिनों के लिए Free Screen Replacement का ऑफर भी दे रही है, जिससे खरीदारों को अतिरिक्त सुरक्षा मिलती है।
IR सेंसर भी
itel A300C में UltraLink Free Call फीचर दिया गया है, जिसे मुश्किल कंडीशंस में भी यूजर्स को कनेक्टेड रखने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन Type-C OTG कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें इंफ्रारेड (IR) रिमोट सेंसर भी मिलता है, जिसकी मदद से कम्पैटिबल घरेलू उपकरणों को फोन से कंट्रोल किया जा सकता है।
कीमत
itel A300C का नया 3GB RAM वेरिएंट 8,699 रुपये में लॉन्च किया गया है। कंपनी इसे उन ग्राहकों के लिए पेश कर रही है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड करना चाहते हैं या कम बजट में बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं।

