HRD मंत्रालय ने लॉन्च किया स्कूल एजुकेशन पोर्टल ‘शगुन’

1393

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रेमश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को ‘शगुन’ नाम के एक वेब पोर्टल को लॉन्च किया है। इस पोर्टल से देशभर के 15 लाख स्कूलों को स्कूल की शिक्षा की जानकारी देने के लिए जोड़ा गया है।

देशभर के 15 लाख स्कूलों के अलावा 25 करोड़ स्टूडेंट और 9 लाख शिक्षकों को पोर्टल से जोड़ा जाएगा। पोर्टल से स्कूलों को जियो-टैग किया गया है और स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराए गए सभी डेटा को पोर्टल के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

केंद्रीय मंत्री रेमश पोखरियाल ने कहा कि देश की प्रगति शिक्षा पर निर्भर है और शिक्षा की नींव ठोस होनी चाहिए। ‘शगुन’ एक महत्वपूर्ण पहल और पोर्टल के माध्यम से 2.3 लाख से अधिक एजुकेशनल वेबसाइट को एकीकृत किया जा सकता है। एचआरडी अधिकारियों के अनुसार, स्कूलों द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी की सत्यता थर्ड पार्टी वेरिफिकेशन से जांची जाएगी।