Google ने प्ले स्टोर से हटाए सात जासूसी APP

1639

नई दिल्ली। गूगल ने अपने प्ले स्टोर से सात जासूसी APP को हटा दिए हैं। इन APP को वैसे तो बच्चों की सुरक्षा और चुराए गए फोन पर नजर रखने के लिए बनाया गया था, लेकिन लोग इनका इस्तेमाल कर्मचारियों, प्रेमी जोड़ों और बच्चों पर नजर रखने के लिए कर रहे थे।

ये APP नजर रखे जाने वाले व्यक्ति की लोकेशन, कांटैक्ट नंबर, SMS और फोन कॉल हिस्ट्री जुटाने में सक्षम थे। इन APP को एक रूसी डिजाइनर ने तैयार किया था। एंटी वायरस कंपनी अवस्ट के मोबाइल थ्रेट पर शोध करने वाले कर्मचारियों ने इन्हें Google Play Store पर देखा। उन्होंने इसकी जानकारी गूगल को दी, जिसके बाद इन्हें हटाया जा सका। इन APP को 1.30 लाख बार इंस्टाल किया गया था