नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमत में आज ज्यादा बदलाव नहीं दिख रहा है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में दोनों धातुओं की कीमत में मामूली बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि फिजिकल मार्केट में सोना करीब 1000 रुपये सस्ता हुआ है। बुधवार को शुरुआती एशियाई कारोबार में सोने की कीमतें स्थिर रहीं। इसकी वजह यह है कि मार्केट पार्टिसिपेंट्स अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस डेटा का इंतजार कर रहे है। इससे फेडरल रिजर्व के अगले पॉलिसी फैसले के लिए संकेत मिल सकते हैं।
एमसीएक्स पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 148450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और आज यह 148631 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 148254 रुपये तक लो और 148631 रुपये तक हाई गया। इसी तरह 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी भी 219001 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली और शुरुआती कारोबार में 219482 रुपये तक लुढ़की।
फिजिकल मार्केट का हाल
फिजिकल मार्केट में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 22 कैरेट गोल्ड 1030 रुपये की गिरावट के साथ 148260 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट गोल्ड 950 रुपये नीचे 135900 रुपये पर आ गया जबकि 18 कैरेट गोल्ड 780 रुपये की गिरावट के साथ 111190 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 235000 रुपये के साथ फ्लैट ट्रेड कर रही है।
इंटरनेशनल प्राइस
आज स्पॉट गोल्ड की कीमत में बहुत कम बदलाव हुआ और यह $4,161.05 प्रति औंस पर रही। यूएस गोल्ड फ्यूचर्स 0.2% बढ़कर $4,185.00 हो गए। अमेरिका में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आज आने वाली है। इसके बाद गुरुवार को प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) और रिटेल सेल्स डेटा आएगा। CME के FedWatch टूल के अनुसार बाजार दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की 88% संभावना मानकर चल रहा है।

