Gold Price Today: MCX पर सोना गिरा; चांदी वायदा तेज, जानिए आज के भाव

0
7

नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today, April 15: कारोबार की शुरुआत में आज यानी बुधवार को सोने के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,54,750 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,55,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 60 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,757 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,54,817 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 53 रुपये की गिरावट के साथ 1,54,764 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,54,850 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,54,651 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,593 रुपये की तेजी के साथ 2,54,343 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,52,750 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,415 रुपये की तेजी के साथ 2,55,165 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,55,617 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,54,155 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना आज 4,862.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,850.10 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की तेजी के साथ 4,853.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 79.70 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 79.53 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.71 डॉलर की तेजी के साथ 80.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।