GATE 2022: गेट का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

0
424

नई दिल्ली। GATE 2022 Admit Card: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने GATE 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन भरा है, वे अपने एडमिट कार्ड Gate.iitkgp.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। GATE 2022 के एडमिट कार्ड एक्सेस करने के लिए, उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो पर अपनी एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि डालनी होगी।

GATE 2022 की परीक्षा 5 फरवरी, 2022 से शुरू होगी और 13 फरवरी, 2022 तक चलेगी। GATE 2022 दो स्लॉट में आयोजित की जाएगी – पहला सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे के बीच। GATE 2022 को इस वर्ष भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट Gate.iitkgp.ac.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर दिए गए एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉग इन करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे चेक कर लें।
  • एग्जाम हॉल ले जाने के लिए इसका प्रिंट ले लें।

GATE 2022 Exam Schedule
4 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
5 फरवरी, 2022 – सीएस एंड बीएम; ईई और एमए (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
6 फरवरी 2022 – ईसी, ईएस, एसटी, एनएम, एमटी और एमएन; सीवाई, सीएच, पीआई, एक्सएच, आईएन, एजी, सीजी और टीएफ (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
11 फरवरी, 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटीज (दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक)
12 फरवरी 2022 – सीई-1, बीटी, पीएच और ईवाई; सीई-2, एक्सई और एक्सएल (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)
13 फरवरी 2022 – एमई-1, पीई और एआर; एमई-2, जीई और एई (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)