कोटा रेल मंडल ने जून में बेटिकट यात्रियों से 2.72 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

0
350

कोटा। कोटा रेल मंडल ने जून माह में बिना टिकट 36997 मामले पकड़े और उनसे 2 करोड़ 72 लाख रुपए जुर्माना वसूला। सीनियर डीसीएम अजय कुमार पाल ने बताया की मंडल के विभिन्न सेक्शन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक टिकट चेकिंग) केके कटकवार तथा मंडल मुख्य टिकट निरीक्षक अजय शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 36997 बेटिकट यात्री पकड़े गए। इससे पहले कोटा मंडल में नवंबर 2018 में दिवाली के त्योहारी सीजन में 2 करोड़ 45 लाख रुपए जुर्माना वसूला गया था।

ट्रेनों में लूटपाट करने वाला गिरोह पकड़ा: पुलिस ने सिक्के से ट्रेन के सिग्नल को फेल कर ट्रैन में लूटपाट करने वाले मौजी व सिक्का गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सदस्यों को बड़ौदा पुलिस ने गुरुवार को सूरत कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर दिया गया। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों से 14 लाख रुपए का माल बरामद किया है। पिछले दिनों इस गिरोह ने जयपुर -सिकंदराबाद ट्रेन में कोटा रेल मंडल के रावठा रोड रेलवे स्टेशन के पास एसी कोच की महिला यात्री से लूटपाट की थी।